खजनी इकाई की मासिक बैठक मालहनपार इंटर कॉलेज में संपन्न हुई
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तहसील खजनी इकाई की मासिक बैठक मालहनपार इंटर कॉलेज में संपन्न हुई।
राजकुमार शर्मा को तहसील इकाई खजनी का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया ।
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक श्री जितेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया संचालन श्री वीरेंद्र जी द्वारा किया गया इस दौरान संगठन के विस्तार सहित पत्रकारों पत्रकारों के हित के लिए आवश्यक कदम जैसे आयुष्मान कार्ड टोल टैक्स से पत्रकारों को मुक्त किया जाए सामूहिक जीवन बीमा किसी भी सरकारी तंत्र द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न ना हो आपत्ति काल में संगठन द्वारा अहेतुक सहायता प्रदान करने जैसी एक आपदा कोष तहसील इकाई में रखा जाए जिसमें कोषाध्यक्ष धन की व्यवस्था करें और जो पत्रकार साथी कई बैठकों में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं उनके कारणों की जानकारी करके यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाए पर चर्चा किया गया ।पीपीए संयोजक श्री जेपी गुप्ता ने कहा कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकार का हित जिस किसी प्रकार से हो वह करना है ।जिला अध्यक्ष नागेंद्र जी ने कहा की मैं हमेशा पत्रकारों के साथ हूं जब कभी आवश्यकता पड़े मैं उनके साथ हूं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश चंद्र पांडे प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधाकर तिवारी जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री परशुराम यादव मोहम्मद हनीफ गौरव यादव खजनी तहसील उपाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी महामंत्री वीरेंद्र यादव कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार श्री राजकुमार शर्मा मनोनीत मीडिया प्रभारी पट्टू तिवारी प्रभु नाथ दुबे बंटी तिवारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें