खेत से युवक का शव बरामद

समस्तीपुर 18 जनवरी (वार्ता) बिहार के समस्तीपुर जिले में खानपुर थाना क्षेत्र के गुलाब चौक के निकट खेत से पुलिस ने आज एक युवक का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों ने खेत में युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले में वारिसनगर थाना क्षेत्र के चारो गांव निवासी सुधीर कुमार (35) के रूप में की गई है। वह कल रात अपने घर के पास था तभी अपराधियों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी।
अपराधियों ने हत्या करने के बाद शव को जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के गुलाब चौक के पास एक खेत मे साक्ष्य छिपाने की नीयत से फेंक दिया। मृतक बिजली मिस्त्री का काम करता था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास