किशोरी ने नहर में कूद कर जान दी

कुशीनगर 10 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के विशुनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को परिजनो की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पड़रौन मडुरही गांव निवासी दीपाजंलि (12) ने बड़ी गंडक नहर में कूदकर जान दे दी। जानकारी होने पर पीछे दौड़े पिता ने भी छलांग लगाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। बाद में गोताखोरों की मदद से नहर से बालिका का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्होने बताया कि दुदही नगर पंचायत के पड़रौन मड़ुरही मोहल्ला निवासी सचिंद्र तिवारी तमकुहीराज में रहकर किराए पर गाड़ी चलवाते हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सुबह करीब आठ बजे घर में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दीपांजलि नाराज होकर घर से निकली और कुछ दूरी पर स्थित बड़ी गंडक नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बेटी के नहर में कूदने की बात सुनते ही सचिंद्र भी नहर में कूदने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन उधर मौजूद लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। पिता सचिंद्र का कहना था कि लड़की नाराज होकर नहीं बल्कि नित्यक्रिया के लिए नहर के तरफ गई थी। पैर फिसल जाने के कारण नहर में डूब गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास