क्षेत्राधिकारी ने कैम्पियरगंज व पीपीगंज थानों का निरीक्षण कर दी नसीहत
गोरखपुर।क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज दिनेश कुमार सिंह ने पीपीगंज व कैम्पियरगंज थाने का वार्षिक मुआयना किया और निरीक्षण में मिली कमियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिये।
मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पीपीगंज पहुचे और गारद से सलामी लेकर थाने का निरीक्षण किया।मेस में लकड़ी पर खाना बनाने को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लकड़ी पर खाना बनाना बन्द करें।उन्हें निरीक्षण में थाने के पुराने आवास में और नये आवास के एक कमरे में गैर जनपद स्थानान्तरित सिपाही द्वारा भूसा रखकर कब्जा मिला।जिसको तुरन्त खाली कराने का निर्देश दिए।
इसके बाद वे कैम्पियरगंज थाने पहुचे,गार्ड ऑफ आनर देने के बाद कार्यालय,बंदीगृह की हकीकत देखी।सिपाहियों के बैरक पहुचे,मिली खामियों को ठीक करने के निर्देश दिये।मालखाने में रखे असलहों के रख रखाव,मुकदमों से जुड़े सामानों के देख रेख के निर्देश दिये।मुकदमों को जल्द निस्तारण का फरमान सुनाया।मेस व परिसर की साफ देख काफी संतुष्ट दिखे।
इस दौरान थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह,बीबी राजभर, एसएसआई नितिन रघुनाथ, एसआई बाबूलाल द्विवेदी,हेड मुहर्रिर समेत सभी सिपाही मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें