कुशीनगर पुलिस ने सोलह गोवंशीय पशुओं को तस्करों से कराया मुक्त

कुशीनगर 09 जनवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश मेें कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में गुरूवार कोे पुलिस ने 16 गोवंशीय पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह पटहेरवा थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बिहार की तरफ जा रहा है। पुलिस ने काजीपुर के पास ट्रक को रोकने का प्रयास किया। चालक गाड़ी लेकर भागा और महुअवा गांव के सामने ट्रक छोड़कर भाग निकला। पीछा कर रही पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें गोवंशीय पशु लदे थे। क्रेन से खींचकर ट्रक को थाने लाया गया। ट्रक में कुल 16 पशु लादे गए थे जिनमें से दो की मौत हो गई थी।
उन्होने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेते हुए 14 पशुओं को मुक्त कराया गया। दो मृत पशुओं के शव को दफना दिया गया है। इस मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध निवारण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास