लापरवाही में आठ सिपाही निलंबित

जौनपुर 04 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने न्यायिक सम्मन सेल में तैनात 4 मुख्य आरक्षी ( हेड कॉन्स्टेबल ) और 4 आरक्षी ( कांस्टेबल ) को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीीक्षक ने कहा कि न्यायिक सम्मन सेल में नियुक्त 4 मुख्य आरक्षी ( हेड कान्सटेबल ) कमलेश सिंह, श्रीराम यादव, राजेश कुमार सिंह व राजेंद्र यादव और 4 आरक्षी ( कांस्टेबल ) रघुराज सिंह , संजय सिंह , संजय चौधरी व गोपाल यादव न्यायालय से निर्गत सम्मन की तामील विभिन्न जिलों में जाकर करते थे, परन्तु पिछले माह के उनके आने जाने का विवरण व मोबाइल नम्बर का विवरण निकाला गया तो ज्ञात हुआ कि वह अधिकांश जिलों में गये बगैर ही अनधिकृत रुप से अधिपत्रों के तामील होने की रिपोर्ट दे रहे थे ।
उन्होंने कहा कि बगैर सम्बन्धित स्थानों पर गये यात्रा भत्ता भी प्राप्त करते थे। लिहाजा उन्हें शनिवार को निलम्बित कर दिया गया ।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास