लगातार दूसरे दिन बढ़ी सोने-चाँदी की चमक

नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपये चमककर 41,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।
चाँदी भी 100 रुपये की बढ़त में 47,450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। स्थानीय स्तर पर सोने-चाँदी के भाव लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.70 डॉलर की गिरावट में 1,555.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर पहले चरण का समझौता होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा हालाँकि 0.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,554.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.05 डॉलर फिसलकर 17.94 डॉलर प्रति औंस पर रही।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास