लाइट मेट्रो के दो कारीडोर बनेंगे, सभी स्टेशन एलिवेटिड होंगे

नगोरखपुर में लाइट मेट्रो के दो कारीडोर बनाए जाएंगे। सभी स्टेशन एलिवेटिड होंगे। इस पर करीब 4589 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। पहला कारीडोर श्याम नगर से एमएमएम इंजीनियरिंग कालेज तक 15.14 किमी लंबा होगा, इसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.55 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। ये संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 2.05 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानि वर्ष 2041 तक इसमें 2.73 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे।
दूसरा कारीडोर बीआरडी मेडिकल कालेज से नौसाद के बीच बनेगा, जो 12.70 किमी लंबा होगा, इसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं। अनुमान है कि वर्ष 2024 में 1.24 लाख लोग इसमें रोजाना सफर करेंगे। ये संख्या वर्ष 2031 में बढ़कर 1.73 लाख होगी, जबकि अगले दस साल यानि वर्ष 2041 तक इसमें 2.19 लाख लोग रोजाना सफर कर सकेंगे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास