लखनऊ के जानकीपुरम में सरेशाम दुकानदार की गोली मारकर हत्या

 


लखनऊ, 02 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र गुरुवार देर शाम बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानकीपुरम के गडेरियन पुरवा निवासी 50 वर्षीय अवधेश कुमार अवस्थी अपने घर के हिस्से में बनाई परचून की दुकान पर बैठे थे। करीब आठ बजे बाइक सवार दो हमवारों उनकी दुकान पर पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें ट्राम सेंटर ले जाया गया ,जहां डाक्ट्ररों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि श्री अवस्थी दुकान के साथ-साथ प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। इस सिलसिले में परिजनों ने तीन लोगो को नामजद किया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास