लखनऊ में दहेज की भेंट चढ़ी सहायक बैंक प्रबंधक, पति गिरफ्तार
गाजीपुर, 02 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला सहायक बैंक प्रबंधक श्रीमती रेखा की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटकाने का मामला प्रकाश में आया है।
ससुराल वालों की तहरीर पर पुलिस दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जनाकरी दी। उन्होंने बताया कि कानपुर के कल्याण इलाके की रहने वाली रेखा की डेढ़ साल पहले लखनऊ के गाजीपुर इलाके में मारुति पुरम् इन्दिरानगर निवासी अमर चौधरी उर्फ अंकित चौधरी के साथ हुई |थी। श्रीमती रेखा लखनऊ के कपूरथला स्थित यूनियन बैंक सेवा शाखा में सहायक प्रबन्धक पद पर कार्यरत थी। उसका शव बाथरुम में फंदे पर लटका मिला।
उन्होंने बताया कि रेखा के मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि दहेज के रुप में अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीडन करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने एक जनवरी को रेख की हत्या कर उसके शव को बाथरुम में फंदे पर लटका दिया।
इस सिलसिले में रेखा के भाई की तहरीर पर उसके पति,सास,ससुर समेत पांच को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी गाजीपुर द्वारा की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें