लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दो व्यवसायियों को मारी गोली

सीतामढ़ी 16 जनवरी (वार्ता) बिहार में सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में कुम्मा डायवर्सन के निकट अपराधियों ने
लूटपाट के दौरान दो व्यवसायियों को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले सुरसंड थाना के कुम्मा गांव निवासी मनोज कुमार साह और उसके साढू बैजू साह कल रात किराना दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे तभी कुम्मा डायवर्सन के निकट मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने लूटपाट की नीयत से उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने दोनो व्यसायियों को गोली मारकर घायल कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास