माननीय न्यायालय को इस फैसले के लिए हार्दिक बधाई -संजय सिंघानिया
गोरखपुर, चेंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक अरुण शुक्ला के निवास पर संस्था के अध्यक्ष संजय सिंघानिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा आज निर्भया मामले में दोषियों को फांसी 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी देने का कोर्ट ने आदेश सुनाया है जो बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय है यही नहीं कोर्ट ने डेथ वारंट पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है सिंघानिया ने कहा कि कोर्ट ने इस मामले में 22 जनवरी की तारीख फांसी के लिए तय कर दी है फांसी का समय भी सुबह सात बजे तय कर दिया गया है चारो दोषियों को फांसी दिल्ली के तिहाड़ जेल में दी जाएगी।
सिंघानिया ने कहा कि दोषियों को सजा मिलने से देश में महिला शक्ति मजबूती के साथ भयमुक्त होंगी। इस फैसल से लोगों को न्याय वयवस्था में विश्वास और मजबूत होगा न्यायालय के प्रति और विश्वास जगा है किसकी हनक अपराधियों के हौसले को पस्त करेगी। हम सब को माननीय न्यायालय के फैसले से खुश हैं और माननीय न्यायालय को इस फैसले के लिए हार्दिक बधाई देते हैं इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा और निश्चित रूप से ऐसे अपराधों में कमी आएगी बैठक में गौरव गुप्ता, भुवनपति निराला, शाजीद अन्सारी, अरुण शुक्ला, जेपी गुप्ता, राहुलजी, अमित वैश्य, सतीश यादव, गिरीश चन्द्र गांधी, ओमप्रकाश जायसवाल, बहादुर लखमानी, राजेशजी सहित आदि लोग मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें