मायावती,अखिलेश ने जेएनयू घटना की न्यायिक जांच की मांग की

लखनऊ 06 जनवरी(वार्ता) बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों के जमकर उपद्रव में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों के भी घायल होने की घटना को शर्मनाक बताया है और इसकी न्यायिक जांच की मांग की है ।
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट कर इसे शर्मनाक कहा और न्यायिक जांच की मांग की ।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि जेएनयू में छात्रों व शिक्षकों के साथ हुई हिंसा अति-निन्दनीय व शर्मनाक। इस घटना को केंद्र सरकार को हर स्तर पर अति-गम्भीरता से लेना चाहिये। इसके साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच हो जाये तो यह बेहतर होगा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जेएनयू में जिसतरह नकाबपोश अपराधियों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया वो बेहद निंदनीय है । इसकी तत्काल उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिये ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास