मधुमक्खियों के हमले से बृद्ध अचेत
गोरखपुर। सहजनवा के पनिका गाव में अपने दरबाजे पर बैठे 94 वर्षीय शिवपूजन पाण्डेय मधुमक्खियों के हमले से अचेत हो गये।
शनिवार की दोपहर वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। घर के बगल पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है।अचानक मधुमक्खियां बृद्ध के ऊपर हमला बोल दी।मधुमक्खी के डंक से बृद्ध अचेत होकर दरवाजे पर गिर गये। परिजनों उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें