मैराथन दौड़ को महापौर ने दिखाई हरी झंडी

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत होने वाले प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर  मैराथन दौड़ को महापौर सीताराम जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,इस मौके पर एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।
एथलेटिक संघ के अध्यक्ष एनडी सिंह सोलंकी ने बताया कि  मैराथन दौड़ रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर यूनिवर्सिटी चौराहा पैडलेगंज तारामंडल सिकटौर होते हुए पुनः स्टेडियम पर आकर समाप्त होगा। प्रथम पुरस्कार ₹25000 द्वितीय पुरस्कार ₹15000 तृतीय पुरस्कार ₹10000 है सांत्वना पुरस्कार 5-5 हजार दिया जाएगा इस प्रतियोगिता में लगभग 600 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया । इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलम भाई, विनोद सिंह, भगवान सिंह ,मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद असलम खान, अनिल सोनकर, जयकिशन, जवाहर प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे । मैराथन दौड़ को लेकर एसपी ट्रैफिक ने मार्गो को जीरो ट्रैफिक कर दी गई थी जहां पर टी आई जेपी सिंह यादव, टीआई सुनील कुमार सिन्हाल समेत ट्रैफिक के जवान सुबह से ही ड्यूटी पर मौजूद रहे हालांकि आज कोहरे ने चादर ओढ़ रखी थी फिर भी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद थे इस कड़ाके की ठंड में पूरे जोश के साथ बालक और बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास