मौनी अमावस्या पर स्नानार्थियों को मिलेंगे छह नये स्नान घाट
प्रयागराज,17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले के तीसरे सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छह नएये स्नान घाट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी भनु चंद्र गोस्वामी ने मौनी अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान के लिए त्रिवेणी के संगम पर अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के मद्देनजर 16 स्नान घाट के अलावा छह और घाट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने मकर संक्रांति स्नान के बाद अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मौनी अमावस्या तक सभी अधूरे कार्यों को पूरे करने की चेतावनी दी।
उन्होने कहा कि मकर संक्रांति स्नान पर सबसे बड़ी समस्या घाटों को लेकर आयी। झूंसी की तरफ कोई स्नान घाट नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी हुई।
प्रभारी मेला अधिकारी रजनीश मिश्र ने बताया कि मौनी अमावस्या के लिए आधा दर्जन घाट और तैयार कराए जायेंगे। प्रत्येक घाटों के बीच की दूरी करीब 500 मीटर होगी। सेक्टर पांच में अधिकांश कल्पवासियों के रहने के कारण यहां घाट और अन्य तैयारियों को 20 जनवरी तक पूरा कर लिया जायेगा।
गौरतलब है कि करीब 2500 हेक्टेअर क्षेत्रफल में बसे तंबुओं के आध्यात्मिक नगरी माघ मेला में वर्तमान में 16 स्नान घाट हैं। छह और नए स्नान घाटों के निर्माण से श्रद्धालुओं को संभवतया किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें