मिर्जापुर में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

मिर्जापुर 03 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अरगीसरपती गांव निवासी विजय सोनकर का पुत्र दिलीप सोनकर (20) गांव की उषा (19) से प्रेम करता था। दोनो के परिजन प्रेम प्रसंग का विरोध करते थे।
उन्होने बताया कि गुरूवार देर रात प्रेमी युगल घर से निकल कर गांव के बाहर सिवान में स्थित एक बगीचे पहुंचे और आम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों की सूचना पर आज सुबह पुलिस ने शवों को उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास