मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यों की समीक्षा की, प्रस्तुतीकरण देखा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेट्रो से संबंधित कार्यों की प्रस्तुतीकरण देखते हुए कहा कि गोरखपुर में लाइट मेट्रो (एलआरटी) ज्यादा सफल होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के एमडी को निर्देश दिया है कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास ही मेट्रो का स्टेशन बनाएं, जिससे यात्रियों को मेट्रो से उतर कर रेलवे स्टेशन जाने में सुविधा हो। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यहां तीन कार वाले मेट्रो पर आधारित प्रस्ताव तैयार किए जाएं, जिससे भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कोई समस्या न आए। इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी में यातायात को लेकर मेट्रो समेत अन्य विकल्पों पर कार्य करते हुए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगरा और प्रयागराज में मेट्रो समेत अऩ्य यातायात विकल्पों पर कार्य करने में तेजी लाने के लिए कहा है। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास