नववर्ष की पूर्व संध्या पर अमेरिका में गोलीबारी से 11 लोगों की मौत-रिपोर्ट

वाशिंगटन 02 जनवरी (स्पूतनिक) अमेरिका में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गोलीबारी की घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हुयी है। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।
स्थानीय मीडिया की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार ऑरलैंडो के क्लब में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, टेक्सास प्रांत के लुबॉक में दो, सेंट लुइस में चार, आयोवा के डेस मोइनेस में एक और फिलाडेल्फिया में दो ज्यादा लोगों की गोलीबारी से मौत हुयी।
यूएसए टुडे अखबार की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की अधिकतर घटनायें नाइट क्लब और बार में हुयी है।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास