पेट्रोल 14 पैसे, डीजल 15 पैसे सस्ता

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी और पेट्रोल के दाम आज 14 पैसे तक तथा डीजल के 16 पैसे तक घट गये।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 14 पैसे उतरकर 75.41 रुपये प्रति लीटर रह गयी। यह 03 जनवरी के बाद का निचला स्तर है। डीजल भी 15 पैसे सस्ता होकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 68.77 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 14-14 पैसे घटकर क्रमश: 78 रुपये और 81 रुपये प्रति लीटर पर आ गये। चेन्नई में इसकी कीमत 13 पैसे घटी और यह 78.36 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।
डीजल कोलकाता और मुंबई में 16-16 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 71.13 रुपये और 72.11 रुपये प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में यह 15 पैसे टूटकर 72.68 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास