फर्जी वीजा संग इंडोनेशिया की नागरिक गिरफ्तार
महराजगंज 16 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महाराजगंज के सोनोली में फर्जी वीजा के साथ इंडोनेशिया की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इंडोनेशिया की नागरिक रोहाना (46) अपने सहयोगी चेन्नई निवासी सोसेन्द्र नाथ के साथ नेपाल जाने के लिए इमिग्रेशन कार्यालय आई थी। जांच के दौरान सोसेन्द्र ने अपना आधार, वोटर आईडी दिखाया लेकिन रोहाना की जांच के दौरान युवक वहां से खिसक लिया।
रोहाना के दस्तावेजों की जांच पर पता चला कि वह भारत मे 2017 में आयी थी जिसके बाद से वह दिल्ली में अपने वीजा पर फर्जी मोहर लगा कर रह रही थी। पकड़ी गई महिला नेपाल के रास्ते इंडोनेशिया जाने की फिराक में थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें