फर्रूखाबाद में लूट की घटना का खुलासा ,तीन लुटरे गिरफ्तार
फर्रूखाबाद 14 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश की फर्रूखाबाद जिला पुलिस ने तम्बाकू व्यवसायी के घर लूटपाट करने वाले तीन लुटरों को गिरफ्तार कर उनके पास से जेवरात आदि बरामद किए गये।
पुलिस अधीक्षक डाॅ0 अनिल कुमार मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कायमगंज कोतवाली एवं कस्बा के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी तम्बाकू व्यवसायी जैनेन्द्र कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी को 11 जनवरी को दिनदहाड़े बन्धक बनाकर बमदाशों ने तमंचे की बल पर लाखों रूपये के जेवरात और नकदी लूटपाट कर फरार हो गयो थे। इस घटना का खुलासा करते हुए कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डाॅ0 विनय प्रकाश राय एवं स्वाट टीम प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने पुलिस बल के साथ सोमवार रात 11 बजे कायमगंज कस्बा गालिब पुलिया तिराहा के पास लूटपाट का सामान बंटवारा करने के लिये एकत्र लुटेरे बदमाशों को धर दबोच लिया।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये लुटेरे बदमाशों के पास से बाइक,तमंचा, कारतूस के अलावा सोने के जेवरात ,घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों में धर्मेन्द्र उर्फ गणेश ,पप्पू उर्फ राम और अतर शामिल हैं। पकड़े गये बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें