प्रतापगढ़ में युवक की हत्या

प्रतापगढ़ 17 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले केर कोहड़ौर क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने बताया कि शाहपुर गाँव के निवासी सुरेश सरोज (22) का शव आज सवेरे कांधरपुर बाजार के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे एक खेत मे पाया गया। मृतक के गले में धारदार हथियार का निशान है जिससे उसकी गला रेत कर हत्या किये जाने की आशंका है।
उन्होने बताया कि सुरेश शाहपुर गांव का निवासी था और मजदूरी करके जीवन यापन करता था। वह कल देर रात घर से निकला था , पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के लिये भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है ,।
पुलिस ने मृत्यु के कारण की पड़ताल के लिये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास