राजधानी में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल, 07 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गोविंदपुरा क्षेत्र के बीएचइएल के खंडहरनुमा बने मकानों के समीप तीन पूर्व हुई इस घटना के दोनों आरोपी रामबाबू सूर्यवंशी और राकेश राजपूत काे घटना के दिन ही गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना के दिन छात्रा अपने घर से कोचिंग गयी। इसके बाद वह अपने एक दोस्त के साथ बीएचइएल के खंडहरनुमा मकानों के समीप पहुंची। वहां दो बदमाशों ने उन्हे जबरन पकड़ गए खंडहर में ले गए। इस बीच बदमाशों ने उनकी अश्लील तस्वीर खींच ली और पैसे को लेकर धमकाने लगे। छात्रा का दोस्त पैसे लेने निकला, तभी आरोपियों ने छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसी बीच घटना की सूचना लगने ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों आरोपियों की घेराबंदी की तथा बाद में दोनों को दबोच लिया। इसके बाद उन्हे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास