राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानितों के भत्तों में दो गुना बढ़ोतरी के आदेश जारी

लखनऊ, 08 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित कर्मियों को मिलने वाले भत्ते को तीन हजार से बढ़ाकर छह हजार रूपये प्रतिमाह करने के आदेश जारी कर दिए।
सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंनेे बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में राष्ट्रपति पदक से सम्मानितों को मिलने वाले भत्ते की दरों में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिये गये है। साथ ही पुलिस पदक प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 15 जून, 2018 से बढ़ी हुई दरों पर भत्ते का भुगतान किया जाना भी स्वीकृत किया गया है।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास