सड़क जाम करने वाले के खिलाफ एसपी ट्रैफिक ने की कार्रवाई

गोरखपुर। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने शास्त्री चौक से कचहरी चौराहे तक लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़क के किनारे दुकान लगाकर ऊनी कपड़ा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी दुकानों को हटाया गया ।कार्रवाई के दौरान एसपी ट्रैफिक ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि अगर दोबारा दुकान लगाई तो सामान को जप्त कर लिया जाएगा।
आज सुबह ही पूरे दलबल के साथ कलेक्ट्रेट कचहरी के सामने ऊनी कपड़ा लगाकर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। एसपी ट्रैफिक के इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान टी आई सुनील कुमार सिन्हाल जेपी सिंह यादव ए ए अंसारी भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास