सहारनपुर में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान चली गोली से एक व्यक्ति की मृत्यु
सहारनपुर, 02 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिलेे के गंगोह क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्र ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात सोनाली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली से वहां 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई और एक युवक लोकेश तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जोगेंद्र सिंह और ओमप्रकाश के बीच खेत के बीच खड़े पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर बुधवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते संघर्ष के दौरान चली गोली जोगेंद्र सिंह सिर में जा लगी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
श्री मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आज जोगेन्द्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सीओ अजय शर्मा, थाना प्रभारी भगवत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है। कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें