समस्तीपुर में मुखिया की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर 15 जनवरी (वार्ता) बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव में अपराधियों ने कल रात मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के कल्याणपुर प्रखंड के रतवारा पंचायत के मुखिया एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मो.शफी अहमद (60) कल रात अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में मुखिया मो.शफी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घायल मुखिया को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास