संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं का निस्तारण किया
चौरीचौरा, तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 72 लोगों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा। जिसमे सिर्फ दो मामलों का ही मौके से निस्तारण हो सका। शेष मामलों को सम्बन्धित विभागों को निस्तारण हेतु भेज दिया गया। इससे पहले जिलाधिकारी ने पूर्व के लम्बित मामलों में चार का रैन्डम चेकिंग किया। जिसमें दो मामले निस्तारित पाए गए तथा दो लम्बित पाए गए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चौरी चौरा को तत्काल लम्बित मामलों का निस्तारण करने के लिए आदेश दिया। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने अपने मातहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जो भी लम्बित मामले पड़े हैं,उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप होना चाहिए अन्यथा ग़लत निस्तारण करने पर उनके बिरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता, तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी, सीएमओ एसके तिवारी, वीडियो सरदार नगर आनन्द गुप्ता, एडीओ पंचायत परमात्मा पांडे, नायब तहसीलदार अलका सिंह, थानाध्यक्ष चौरी चौरा राजू सिंह, थानाध्यक्ष झगहा अनिल सिंह, एसडीओ विद्युत विभाग महेंद्र भारती सूचना, विभाग कृष्णमोहन सैनी सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें