संजय सिंघानिया ने दी बधाई रैली सफल बनाने हेतु जनता को
चेम्बर आफँ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंधानिया ने कहा कि रविवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की रैली में राष्ट्रीय हित के मुद्दे पर आम नागरिकों का जमावड़ा लगा था पुरुष हों या महिला, यहां आए सभी लोगों के चेहरे पर एक तरफा आत्मविश्वास झलक रहा था सिंधानिया ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 के समर्थन में हुई इस जुटान में शामिल नागरिकों का जोश यह बता रहा था कि सीएए से कोई नुकसान नहीं है बल्कि यह देश के लिए फायदेमंद है आमजन से एमपी इंटर कॉलेज का पुरा ग्राउंड खचाखच भरा था उत्साहित नागरिक मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन काफी गंभीरता से सुन रहे थे उनके संबोधन समाप्त होने तक जोश से उपस्थित नागरिक लबरेज हो चुके थे।
सीएए को लेकर मुख्यमंत्री जी ने बारीकी से लोगों को जानकारी दी जिसे उपस्थित लोगों ने काफी गंभीरता से सुना और समझा सिंघानिया ने यह भी बताया कि राष्ट्रहित के इस मुद्दे पर महिलाओं की भागीदारी भी तारीफे काबिल रही है सिंघानिया ने सभी लोगों को रैली सफल बनाने के लिए हार्दिक बधाई दी है और जिस मुद्दे के लिए रैली का आयोजन हुआ उसे जन-जन तक पहुंचाने और भरम दूर करने का लोगों से निवेदन किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें