सीएए के विरोध पर योगी का वामपंथी दलों और कांग्रेस पर हमला

गोरखपुर 19 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर वामपंथी दलों और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला और कहा कि ये राजनीतिक दल वोट बैंक के लिये देश को गुमराह कर रहे हैं ।
यहां महाराणा प्रताप कालेज के मैदान में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि वामपंथ में एक सिद्धांत है कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वो सच हो जाता है । अब कांग्रेस ने भी इस झूठ को अपना लिया है । कांग्रेस का पूरा परिवार झूठ में लिप्त है । देश के लोगों को स्थिति साफ करनी होगी कि यह नागरिकता देने का कानून है लेने का नहीं । उन्होंनें फिर साफ किया कि इस कानून से देश के किसी भी नागरिकता नहीं जायेगी ।
उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के खिलाफ जरूर यह कानून है जो देश में आतंकवाद पैदा कर रहे हैं । श्री आदित्यनाथ ने कहा कि भारत अब दुनिया में एक ताकत बन कर उभर रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है । जिन लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है वो देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं । देश के लोगों को ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास