सेंसेक्स पहली बार 42 हजारी पार

मुंबई 16 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू स्तर पर मजबूत निवेश धारणा के दम पर बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को पहली बार 42000 अंक के पार पहुंच गया।
सेंसेक्स की शुरूआत 52.01 अंक की बढ़त के साथ 41,924.74 अंकों पर हुई और कुछ ही देर में 42000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ यह 42059.45 अंक पर पहुंच गया।
रिलायंस इंडस्ट्री, आईटीसी और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हुयी लिवाली से शेयर बाजार को समर्थन मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गत दिवस के 12,343.30 की तुलना में करीब चार अंक की बढ़त के साथ 12347.10 के अंक पर खुला और 12389.05 अंक तक पहुंचने में कामयाब रहा।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास