शातिर चोर गिरफ्तार, सोने  के जेवरात व अन्य सामान बरामद

गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोने के जेवरात, टीवी समेत अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा चोरी का सामान खरीदने वाले को भी पकड़ा है।
         पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आज 11 दिसंबर को दिन में  2 बजे के लगभग थानाध्यक्ष अरुण पवार को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे है। सूचना पर यकीन कर श्री पवार अपने सहयोगी उ0नि0 अशोक कुमार यादव,  उ0नि0 राजाराम  द्विवेदी (चौकी प्रभारी कौआबाग),का0 मिथिलेश यादव, का0 पवन यादव, का0 राजकिशोर प्रसाद,  का0 इन्द्रजीत शाह, रि0का0 दिलीप यादव के साथ योजना बद्ध तरीके से अपने अपने गाड़ियों को रेलवे कालोनी स्थित पानी टंकी के पास खङी कर बताये गये स्थान रेलवे निर्माणाधिन अंडर पास के पास पहुंचे और तीन चोरो को पकड़ लिया। इन्ही के निशानदेही पर चोरी का आभूषण खरीदने वाला छावनि स्टेशन के पास रेलवे पुल के पास से पकङे गये। चोरो ने थाना शाहपुर मे  पंजीकृत तीन मुकदमे मे चोरी करना बताया गया  तथा अन्य कई चोरीया की गई है तथा मोबाइल की छीनैति भी करते है। जिसमे अभियुक्त सरफराज पुत्र स्व सलाउदीन के ऊपर कइ मुकदमें पजीकृत है, जो गैंग का लीडर है। पकड़े गए  अभियुक्त सरफराज पुत्र सलाउदीन निवासी- जेल रोड गीता वाटीका थाना शाहपुर, अभि0 अमन पुत्र सीताराम निवासी- डेयरी कालोनी डीसी2-थाना शाहपुर, आकाश पुत्र सम्भू निवासी- ओम नगर बशारतपुर थाना शाहपुर एवं गोलु यादव उर्फ सत्या यादव पुत्र पारस यादव निवासी –एकला पिपरी थाना गीडा के रहने वाले हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास