सिद्धार्थनगर में तीन तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर 21 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित खूनवा कस्बे के पास सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) ने नेपाल को रेडीमेड कपड़ों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।
एसएसबी ने पिकअप से नेपाल को तस्करी कर ले जाया जा रहा रेडीमेड कपड़ों का जखीरा बरामद किया । एसएसबी के सूत्रों ने मंगलवार को यहां कहा कि गिरफ्तार तस्करों में अब्दुल रहीम और इमरान जिले के कपिलवस्तु थाने जबकि नसीम महाराजगंज जिले का निवासी है।
बरामद रेडीमेड कपड़ों की कीमत 14लाख 74 हजार रूपये आंकी गई है। एसएसबी ने तस्करों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया। बरामद कपड़ों और पिकअप वाहन को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास