सोना 250 रुपये चमका, चाँदी हुयी 100 रुपये तेज

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर कीमती धातुओं में रही तेजी के बल पर शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये चमककर 41,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 100 रुपये उछलकर 48 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर सप्ताहांत पर बढ़कर 1,556.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.0 डॉलर की बढ़त लेकर 1,558.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 18.00 डॉलर प्रति औंस पर रही।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास