सोने-चाँदी की चमक बढ़ी

नयी दिल्ली 02 जनवरी (वार्ता) विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और स्थानीय जेवराती ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 80 रुपये चमककर 40,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 200 रुपये मजबूत होकर 47,650 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी।
वैश्विक स्तर पर डॉलर की चमक घटने से सोना हाजिर 2.98 डॉलर चढ़कर 1,519.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,522.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही नरमी से पीली धातु मजबूत हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चमककर 17.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास