उप्र में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों दस लोगों की मृत्यु

लखनऊ 21 जनवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण दो अलग अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दस लोगों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा भरेथा निवासी छह लोग सोमवार देर रात बोलेरो से गौरीगंज क्षेत्र के संभावा गांव रिश्तेदारी आए हुए थे। देर शाम संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का हाल-चाल लेने के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस घर जा रहे थे। इस बीच घने कोहरे के कारण गौरीगंज- अमेठी मार्ग पर अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बारहमासी कस्बे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी।
इस हादसे में बोलेरो सवार सुरेंद्र कश्यप(45), श्रीचंद(42), कल्पनाथ(43), धीरज(38) और मनोज(27) की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। घायल काे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य घटना में शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के शाहमतगंज गौटिया गांव निवासी पांच युवक एक कार से अपने दोस्त धर्मेंद्र की बारात में शामिल होने के लिए कार से पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव जा रहे थे। इस बीच ओवरटेक करने के प्रयास में कार निगोही क्षेत्र मेें शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग पर स्थित सडा खास गांव के पास बरार मोड़ अनियंत्रित्र होकर एक पेड़ से टकराकर खाई में जाकर पलट गई।
इस हादसे में सदर बाजार क्षेत्र के शान्तिपुरम कालोनी निवासी लाला (25), अशफाक (35), गौरव (25), अमीन सोहराब (25) तथा आमीन (40) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये है।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास