विदेशी मुद्रा भंडार 15वें सप्ताह बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर
मुंबई 12 जनवरी (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 15वें सप्ताह बढ़ता हुआ 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 360 अरब डॉलर के पार पहुँच गया।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.69 अरब डॉलर बढ़कर 461.16 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में यह 2.52 अरब डॉलर बढ़कर 457.47 अरब डॉलर रहा था।
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 03 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.01 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और सप्ताहांत पर यह 427.95 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार भी 66.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.06 अरब डॉलर पर रहा।
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर तीन अरब 70 करोड़ 30 लाख डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ एक अरब 44 करोड़ 70 लाख डॉलर पर रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें