विदेशों में कीमतों में रही तेजी का असर स्थानीय बाजार में

विदेशों में कीमतों में रही तेजी का असर स्थानीय बाजार में भी देखा गया और सोने में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गयी। सोना स्टैंडर्ड 570 रुपये चमककर 41,670 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 41,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये चमककर 31,000 रुपये के भाव पर रही।
सोने की तरह चाँदी में भी तेजी रही। चाँदी हाजिर 175 रुपये की मजबूती के साथ 48,025 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। चाँदी वायदा 290 रुपये की बढ़त लेकर 46,911 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 980 रुपये और 990 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 41,670 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......41,500 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....48,025 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....46,911 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........980 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........990 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम............31,000 रुपये
शेखर
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास