योगी ने गोरखनाथ मंदिर में चढ़ायी खिचड़ी

गोरखपुर 15 जनवरी (वार्ता) सूर्य के बुधवार तड़के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही नाथ सम्प्रदाय के प्रसिद्ध शिवावतारी गोरक्षनाथ मंदिर में परम्परागत रूप से खिचड़ी चड़ाने का क्रम शुरू हो गया है।
त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले शिवावतारी बाबा गोरखनाथ को खिचड़ीचढ़ायी।
सदियों से गोरक्षनाथ मंदिर में मकर संक्रान्ति के दिन खिचडी में “कच्चा चावल, दाल और तिल, चढाने की परम्परा रही है।
मान्यता के अनुसार योगी गोरखनाथ हिंमाचल प्रदेश के कांगडा के ज्वाला मंदिर से भ्रमण के बाद गोरखपुर आये थे और यहीं से उन्होंने अपने योग स्थल पर मकर संक्रान्ति के दिन खिचडी चढ़ाने की शुरूआत की थी।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में आज उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार तथा पडोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु खिचडी चढाने आते हैं। शाम पांच बजे तक लाखों श्रद्धाओं ने शिवावतारी गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ायी और अभी यह सिलसिला जारी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास