अलीगढ़ में टैंकर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर,दो बच्चों की मृत्यु,13 घायल


अलीगढ़, 09 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के गभाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे खड़े बारातियों के तीन वाहनों को टक्कर मार दी,जिससे दो बच्चों की मृत्यु हो गई और अन्य 13 घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे बारात की स्कार्पियों ,कार और एक बाइक सड़क किनारे खडी थी। उसी दौरान तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय अरमान और दस वर्षीय मुस्तफा की मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास