बागपत में 14 लाख की शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
बागपत, 04 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 196 शराब की पेटियां बरामद की ,जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेन्द्र सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने जे उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने निवाड़ा पुलिस चेक पोस्ट के पास ट्रैक्टर-ट्राली एवं कार सवार गाजियाबाद निवासी राहुल ,रविन्द्र निवासी असरफपुर सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 195 पेटी देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सिंघावली अहीर पुलिस ने बुढसैनी चौराहा कस्बा अमीनगर सराय से फईमुददीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 शशी शराब बरामद की । इसके अलावा चांदीनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान खट्टा प्रहलादपुर गांव के जंगल से सुशील को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32 शीशी शराब बरामद की गई । गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें