बस एवं कार की भिड़ंत, अध्यापक की मौत
श्रीगंगानगर 03 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मेगा हाईवे पर रोडवेज की एक बस और कार में टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई उसकी पत्नी और पुत्री समेत चार व्यक्ति घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार रावतसर कस्बे के गंधेली निवासी सरकारी विद्यालय में अध्यापक श्रवण (50) अपने घर परिवार में शादी के उपलक्ष में खरीदारी करने के लिए हनुमानगढ़ आ रहा था। रावतसर मेगा हाइवे पर कोहला टोल नाके के पास कार की परिवहन निगम की बस से टक्कर हो गयी।
हादसे में श्रवण की घटनास्थत पर ही मौत हो गयी तथा श्रवण की पत्नी संतोष एवं पुत्री सपना (22) के अलावा हेतराम तथा उसका पुत्र गगन घायल हो गए। सभी घायलो को हनुमानगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें