छत्तीसगढ़ का 28वां गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला कल से आयेंगा आस्तित्व में

 


रायपुर 09फरवरी(वार्ता)छत्तीसगढ़ का 28वां गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला कल से आस्तित्व में आयेंगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल इस नवगठित जिले का वहां आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ करेंगे।
श्री बघेल ने गत 15 अगस्त को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गठन की घोषणा की थी। नवगठित जिले में तीन तहसील तथा तीन विकासखण्ड गौरेला, पेण्ड्रा और मरवाही शामिल होंगे। जिनमें कुल 166 ग्राम पंचायतें, 222 गांव और दो नगर पंचायत गौरेला और पेण्ड्रा समाहित होंगी। इस जिले का क्षेत्रफल 1 लाख 68 हजार 225 हेक्टेयर होगा। इस जिले में कुल सिंचित रकबा 6290 हेक्टेयर और कुल असिंचित रकबा 64 हजार 352 हेक्टेयर होगा।
इस नवगठित जिले में मरवाही विधानसभा के 200 गांव और कोटा विधानसभा के 25 गांव, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के 200 गांव और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के 25 गांव समाहित होंगे।
अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से पेन्ड्रा को जिला बनाने की मांग होती रही है।अविभाजित मध्यप्रदेश में श्री दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री रहते गठित किए गए जिला पुनर्गठन आयोग ने भी पेन्ड्रा को जिला बनाने की संस्तुति की थी,पर कतिपय कारणों से जिला नही बना। राज्य गठन के बाद श्री अजीत जोगी मुख्यमंत्री बने पर उन्होने गठन के समय राज्य की वित्तीय चुनौतियों का हवाला देते हुए इसे जिला नही बनाया।
भाजपा के 15 वर्षों के लम्बे शासनकाल में मुख्यमंत्री रहे डा.रमन सिंह ने नौ नए जिले बनाए पर पेन्ड्रा को जिला नही बनाया। इसके पीछे इस इलाके में श्री जोगी के प्रभाव को माना गया।श्री जोगी स्वयं डा.सिंह के पास इस मसले को लेकर गए,पर जिला नही बना। फिलहाल जिला बनने से इस इलाके के लोगो की कई दशक से चली आ रही मांग पूरी होगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास