ईरान ने नयी बैलिस्टिक मिसाइल का सार्वजनिक ताैर पर खुलासा किया

 


तेहरान,09 फरवरी(वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड की एयरोस्पेस डिवीजन ने मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का सार्वजनिक तौर पर खुलासा किया है। सरकारी टेलीविजन ईरीन टीवी ने यह जानकारी दी है।
फतेह श्रेणी और कम वजन वाली इस मिसाइल का नाम राड अर्थात गरज है और इसकी मारक क्षमता 500 से 700 किलाेमीटर दूरी तक है। यह अपने लक्ष्य को बहुत ही सटीकता से भेदने में सक्षम है।
इसके अलावा एक मिसाइल प्रणोदक का भी प्रदर्शन किया गया है जिसका नाम सलमान है और यह मिसाइल में ठोस ईंधन के जरिए इसे निर्वात में भी काम करने के लिए सक्षम बनाता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास