एसबीआई का ऋण सस्ता, जमा पर मिलेगा कम ब्याज

नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) देश के सबसे बड़े सरकारी वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने रिजर्व बैंक द्वारा नीतगत दरों को यथावत रखे जाने के बीच अपनी सीमांत लागत ब्याज दर (एमसीएलअार) में पाँच आधार अंकों की कटौती करने के साथ ही जमा पर भी ब्याज दरों में 10 से 50 आधार अंकों की कमी कर दी है जिससे जमा पर कम रिटर्न मिलेगा।
बैंक ने शुक्रवार काे यहाँ बताया कि एमसीएलआर और जमा दरों में कमी 10 फरवरी से प्रभावी हो जायेगी। उसने कहा कि वर्ष 2019-20 में लगातार उसने नौंवी बार एमसीएलआर में कटाैती की है। इस कमी के बाद उसकी एमसीएलआर 7.85 प्रतिशत हो जायेगी जो सभी अवधि के ऋण के लिए प्रभावी होगी। अभी एमसीएलआर 7.90 प्रतिशत है।
उसने कहा कि तंत्र में तरलता बढ़ने के मद्देनजर दो करोड़ रुपये से कम के रिटेल टर्म डिपोजिट पर ब्याज दर में 10 से 50 आधार अंक और दो करोड़ रुपये से अधिक के बड़े टर्म डिपोजिट पर ब्याज में 25 से 50 अाधार अंक तक कटौती की गयी है जो 10 फरवरी से प्रभावी हो जायेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास