गोरखपुर में एसएसबी के जवान समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान
गोरखपुर 07 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)
के जवान सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि चिलुआताल क्षेत्र में स्थित एसएसबी कैम्पस में रह रहे सूबेदार पद पर तैनात 52 वर्षीय हेमचन्द अधिकारी ने कमरे में छत की कुन्डी से रस्सी का फंदा लगा लिया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हेमचन्द
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरूण सिंगरवाडी का निवासी था। आत्महत्या का कारण गांव का विवाद बताया जा रहा
है।
दूसरी घटना में जिले के बडहलगंज क्षेत्र के नीबी दूवे गांव के पास एक 18 वर्षीय अभिषेक ने पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रगंग बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें