गृद्धकूट पर्वत की चढ़ाई के दौरान श्रीलंकाई महिला पर्यटक की मौत

 


राजगीर 10 फरवरी (वार्ता) बिहार के नालंदा जिले में राजगीर थाना क्षेत्र के गृद्धकूट पर्वत की आज चढ़ाई करने के दौरान श्रीलंका की एक महिला पर्यटक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि श्रीलंकाई पर्यटक देसी चंद्रशैली (44) अन्य लोगाें के साथ घूमने के लिए राजगीर आई हुई थी। इसी दौरान वह गृद्धकूट पर्वत पर अपने अन्य सहयोगियों के साथ चढ़ाई कर रही थी तभी उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत शुरू हो गई और देखते ही देखते वह बेहोश हो गई।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चंद्रशैली को राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हृदयगति का रुकना बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन अस्पताल पहुंचकर जांच कर रही है। मृत चंद्रशैली श्रीलंका के हिनाटिंगाला की रहने वाली थी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास