इटावा में भाजपा नेता समेत कई कब्जेदारो से मुक्त कराई 164 बीधा जमीन

इटावा, 02 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई इलाके के हरचंदपुर गांव में प्रशासन और पुलिस की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)नेता पूर्व विधायक समेत 13 लोगों के कब्जे से 164 बीघा भूमि को आज मुक्त करा लिया ।
क्षेत्रीय वन अधिकारी मिथिलेश तिवारी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव के अलावा अन्य लोगों ने सैफई क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में वन विभाग की जमीन पर लंबे समय से कब्जा कर रखा था। जमीन पर कब्जे की शिकायत के बाद छानबीन की गई तो जमीन वन विभाग की निकली। इस पर जमीन खाली कराने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे एसडीएम हेम सिंह,सीओ चंद्रपाल सिंह व वन विभाग के अधिकारियों ने 164 बीघा जमीन को उनके कब्जे से मुक्त करा लिया। जमीन पर खडी गेहूं की फसल को जेसीबी से नष्ट करा दिया गया ।
उन्होंने बताया कि इस जमीन पर केहरी एवं हरचंदपुर में ही अन्य लोगों के कब्जे से 164 बीघा और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इस पर गांव के 13 लोग कब्जा करके खेतीबाडी कर रहे थे। इस मौके पर थाना प्रभारी चंद्र देव यादव, वन दरोगा निवास पांडे उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय व राजस्व टीम भी मौजूद रही।
श्री तिवारी ने बताया कि मुक्त कराई गई जीमन पर विभाग द्वारा पौधारोपण कराया जाएगा। जिसमें सागौन, आंवला, शीशम, नीम,अमरूद, पीपल, बांस व बाउंड्रीवाॅल पर देसी बबूल के पौधे लगाए जाएंगे। ग्रामीणों ने लिखित में जमीन खाली की है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास