झांसी में पकड़े गये सात बंगलादेशी

 


झांसी 08 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में झांसी के बबीना थानाक्षेत्र से पुलिस ने सात बंगलादेशी लोगों को गिरफ्तार किया है यह सभी मछली का तेल बेचने के काम में लगे थे और कई दिनों से यहां रह रहे थे।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि चैकिंग के दौरान बीएचईएल में एक संदिग्ध युवक दिखायी दिया । शक होने पर उसे पकडकर की गयी पूछताछ में उसने बताया कि वह बंगलादेश का रहने वाला है। थाने ले जाकर कड़ाई से की गयी पूछताछ में मामून शेख ने बताया कि वह बंगलादेश से अवैध रूप से भारत की सीमा में घुसे और पहले पश्चिम बंगाल में रहे। उसके बाद मछली का तेल बेचने के लिए वह झांसी आ गये। मामून ने बताया कि वह अकेला नहीं है उसके पांच छह साथी और हैं जो पूरे इलाके में सामान बेचने के लिए बिखरे हुए हैं।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह सभी घुसपैठियों मिलन शेख, मुकुल शेख, मोनू वैद्य, सीजर शेख,असलम शेख और पालन शेख को एक एक करके गिरफ्तार किया । इनसे जब दस्तावेज मांगे गये तो कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया जिसके बाद इन सभी को विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी। इन्होंने बताया कि पैसे देकर वे सभी भारतीय सीमा में घुसे थे। यह सभी कई दिनों से झांसी में रह रहे थे। इनके बारे में पुलिस द्वारा की गयी छानबीन में किसी तरह की विध्वंसक गतिविधि में संलिप्तता नहीं पायी गयी है लेकिन अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने वाले इन सभी लोगों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

झांसी की बबीना थाना पुलिस ने 7 बंगलादेशी लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये उक्त सभी लोग झांसी में मछली का तेल बेचने के लिए लगभग एक सप्ताह पूर्व आए थे। दस्तावेज स
ही न दिखाए जाने पर सभी के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है।झांसी की बबीना थाना पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी बीएचईएल में एक संदिग्ध युवक नजर आया। श्क होने पर युवक को पकड़कर पूछतांछ की गई तो पकड़ा गया युवक बंगलादेशी घुसपैठिया निकाला। युवक को थाने लाया गया। जहां संख्ती से पूछतांछ की गई तो पता चला कि उसके कुछ साथी झांसी बस स्टैंड के पास एक होटल में रुके और वह मछली का तेल बेचने के लिए झांसी आए हुए है। पुलिस ने छापा मारते हुए छह अन्य को झासी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। सभी को थाने लाया गया। जहां उनसे दस्तावेज मांगे। लेकिन वह संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिस कारण उनके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास